VyapRise Logo

GST बिलिंग · इन्वेंट्री · अकाउंटिंग

भारतीय व्यापारियों के लिए फ्री GST बिलिंग और ERP सॉफ्टवेयर

GST इनवॉइस, कोटेशन और डिलीवरी चालान बनाएं, कई गोदामों का स्टॉक संभालें, और उन्हीं एंट्रीज़ से लेजर और रिपोर्ट अपने-आप तैयार पाएं। बिलिंग, एक गोदाम का स्टॉक और इस महीने की रिपोर्ट्स मालिक के लिए हमेशा फ्री। Pro में परचेस बिल, रसीदें, स्टाफ लॉगिन, ऑर्डर और चालान, कई गोदाम, मैन्युफैक्चरिंग, POS, पूरी अकाउंटिंग और GST रिपोर्ट्स — 7 दिन फ्री आज़माएं, फिर ज़रूरत हो तभी ₹1,499 प्रति वर्ष।

  • Free प्लान हमेशा फ्री, कार्ड की ज़रूरत नहीं
  • Pro 7 दिन फ्री
  • CGST, SGST और IGST अपने-आप
  • PC और फोन के ब्राउज़र में चलता है
VyapRise डैशबोर्ड — बिक्री, खरीद, लेना-देना, महीनेवार सेल्स चार्ट और बकाया की उम्र

304 व्यापारियों ने VyapRise पर साइन-अप किया है

  • Devi Plastic
  • Yarvix Tech
  • Free प्लान हमेशा फ्री
  • Pro 7 दिन फ्री
  • प्रति-यूजर कोई फीस नहीं

पहले कोटेशन से GST रिपोर्ट तक, एक ही ऐप

VyapRise के चार हिस्से आपस में जुड़े हैं। एक में की गई एंट्री बाकी में भी दिखती है, इसलिए स्टॉक, लेजर और GST रिपोर्ट कभी बिल से अलग नहीं होते।

बिलिंग और GST

GST इनवॉइस, और उससे पहले के सारे डॉक्यूमेंट

टैक्स इनवॉइस पर HSN/SAC कोड आते हैं, और CGST + SGST या IGST का बंटवारा प्लेस ऑफ सप्लाई से तय होता है। Pro में कोटेशन, प्रोफार्मा, सेल्स ऑर्डर और डिलीवरी चालान बिना दोबारा टाइप किए इनवॉइस बन जाते हैं। PDF डाउनलोड करें, प्रिंट करें, WhatsApp पर शेयर करें, ईमेल करें, या ऐसा लिंक कॉपी करें जिसे खोलकर ग्राहक UPI से पेमेंट कर सके। बार-बार बनने वाले बिल रिकरिंग इनवॉइस से अपने-आप बन सकते हैं।

  • GST इनवॉइस
  • ईमेल और इनवॉइस लिंक
  • रिकरिंग इनवॉइस
  • कोटेशन
  • प्रोफार्मा इनवॉइस
  • सेल्स ऑर्डर
  • डिलीवरी चालान
  • क्रेडिट और डेबिट नोट (Pro)
  • पेमेंट रसीद (Pro)
  • थर्मल प्रिंट
GST बिल बनाएं
VyapRise में बना GST टैक्स इनवॉइस, HSN कोड और CGST-SGST के साथ

इन्वेंट्री और मैन्युफैक्चरिंग

बिल बनते ही स्टॉक भी अपडेट

हर बिक्री और खरीद सेव होते ही स्टॉक बदल देती है। कम स्टॉक का अलर्ट पाएं। Pro में गोदाम-वार स्टॉक की गिनती करें, सप्लायर से माल कंसाइनमेंट पर लें, कई गोदाम रखें, बैच और एक्सपायरी, IMEI नंबर और साइज़ × कलर वेरिएंट ट्रैक करें, और परचेस ऑर्डर के सामने माल लें। Pro प्लान में मैन्युफैक्चरर्स BOM के हिसाब से प्रोडक्शन बुक करते हैं, लेबर और ओवरहेड की लागत जोड़ते हैं, और ITC-04 फाइल के साथ जॉब वर्क पर माल भेजते हैं।

  • कई गोदाम
  • कम स्टॉक अलर्ट
  • बैच और एक्सपायरी
  • सीरियल / IMEI
  • साइज़ × कलर
  • परचेस ऑर्डर
  • माल रसीद (GRN)
  • बिल ऑफ मैटेरियल्स
  • जॉब वर्क
परचेस ऑर्डर बनाएं
आइटममुख्य गोदामदुकान
PVC Elbow 90° 25mmरीऑर्डर: 200604120
Sink Coupling 32mmरीऑर्डर: 10047536
Blue Storage Crate 20Lरीऑर्डर: 15084560
Water Tank Lid 500Lरीऑर्डर: 25कम184

अकाउंटिंग और रिपोर्ट्स

दोबारा एंट्री के बिना लेजर और GST रिपोर्ट

पार्टी लेजर और बैंक स्टेटमेंट फाइल से बैंक रिकंसिलिएशन आपके बिलों से अपने-आप भरते हैं। Pro प्लान में रसीदें, TDS के साथ पेमेंट वाउचर, खर्चे, GSTR-1 और GSTR-3B समरी, ट्रायल बैलेंस, बैलेंस शीट और प्रॉफिट-लॉस भी महीने के आखिर में CA को देने के लिए तैयार रहते हैं।

  • पार्टी लेजर
  • रसीद और वाउचर
  • TDS रजिस्टर
  • बैंक रिकंसिलिएशन
  • GSTR-1
  • GSTR-3B
  • GSTR-2B मिलान
  • बैलेंस शीट
  • प्रॉफिट-लॉस
सभी 48 रिपोर्ट्स देखें

पार्टी लेजर

शर्मा ट्रेडर्स

WhatsApp पर भेजें
विवरणबैलेंस
ओपनिंग बैलेंस01-04-202618,500.00
बिक्री06-04-2026 · +14,632.0033,132.00
रसीद · UPI12-04-2026 · −20,000.0013,132.00
बिक्री19-04-2026 · +8,968.0022,100.00
क्लोज़िंग बैलेंस₹22,100.00 Dr

बिलिंग काउंटर (POS)

रिटेल और काउंटर बिक्री के लिए तेज़ बिलिंग

बारकोड स्कैन करें या नाम से खोजें, कैश, UPI या बंटा हुआ पेमेंट लें और 80 या 58 mm पेपर पर बिल प्रिंट करें। वापसी और एक्सचेंज काउंटर पर ही हो जाते हैं, और लॉयल्टी पॉइंट्स चालू किए जा सकते हैं। काउंटर की बिक्री उसी स्टॉक और उन्हीं खातों में जाती है, इसलिए दुकान बंद करते समय कुछ मिलाना नहीं पड़ता। POS बिलिंग Pro प्लान का हिस्सा है।

  • बारकोड स्कैनिंग
  • कीबोर्ड शॉर्टकट
  • बिल होल्ड और रिज़्यूम
  • स्प्लिट पेमेंट
  • वापसी और एक्सचेंज
  • लॉयल्टी पॉइंट्स
  • थर्मल रसीद
POS के बारे में
VyapRise POS बिलिंग काउंटर — कार्ट, प्रोडक्ट कैटलॉग और प्रिंटेड रसीद

VyapRise में एक बिक्री कैसे आगे बढ़ती है

हर डॉक्यूमेंट पिछले वाले से बनता है, इसलिए कुछ भी दो बार टाइप नहीं होता।

  1. 01

    कोटेशन (Pro)

    ग्राहक को GST सहित भाव भेजें।

  2. 02

    सेल्स ऑर्डर (Pro)

    ग्राहक ने जो मंगाया, वही पक्का करें।

  3. 03

    डिलीवरी चालान (Pro)

    पक्के ऑर्डर के सामने माल भेजें।

  4. 04

    टैक्स इनवॉइस

    बिल बनाएं — नंबर आपकी सीरीज़ से आता है।

  5. 05

    पेमेंट

    कैश, UPI या बैंक से मिली रकम बिल पर दर्ज करें, या Pro में रसीद के रूप में।

  6. 06

    लेजर और GSTR-1

    दोनों पहले से अपडेट हैं (GSTR-1 रिपोर्ट Pro में है)। कुछ पोस्ट नहीं करना।

व्यापारी VyapRise पर क्यों आते हैं

Excel, महंगे डेस्कटॉप सॉफ्टवेयर या दूसरे बिलिंग ऐप से आने पर क्या बदलता है।

  • साफ़ कीमत, कुछ भी छुपा नहीं

    Free प्लान मालिक के लिए हमेशा फ्री है (हर महीने 10 सेल्स इनवॉइस, 30 आइटम और 10 ग्राहक)। Pro ₹1,499 प्रति वर्ष है, जिसे आप पहले 7 दिन फ्री आज़मा सकते हैं — कोई ऑटो-रिन्यूअल नहीं, प्रति-यूजर कोई चार्ज नहीं।

  • हर किसी का अपना लॉगिन

    Pro में काउंटर, गोदाम और अकाउंटेंट को अलग अकाउंट दें — हर कोई सिर्फ वही देखे जो उसके रोल में है, और प्रति-यूज़र कोई फीस नहीं।

  • बिल WhatsApp या ईमेल पर

    इनवॉइस की PDF WhatsApp पर शेयर करें, ईमेल करें, या ऐसा लिंक भेजें जिससे ग्राहक UPI से पेमेंट कर सके। ग्राहक का बकाया लेजर से WhatsApp पर भी भेजा जा सकता है; स्टेटमेंट PDF और अपने-आप जाने वाले रिमाइंडर ईमेल Pro में हैं।

  • अपना पुराना डेटा साथ लाएं

    आइटम, ग्राहक, सप्लायर और ओपनिंग बैलेंस Excel से इम्पोर्ट करें। Vyapar और myBillBook के Excel एक्सपोर्ट उनके अपने कॉलम नामों से पढ़ लिए जाते हैं, और ग्राहकों के बकाया बिल ओपनिंग बिल बनकर आ जाते हैं।

  • ऑफिस में भी, फोन पर भी

    ऑफिस में किसी भी ब्राउज़र पर, और बाहर हों तो फोन के ब्राउज़र में काम करें — होम स्क्रीन पर ऐप की तरह जोड़ सकते हैं।

  • अपना बैकअप

    आपके खाते क्लाउड सर्वर पर रहते हैं, और मालिक कभी भी पूरी कंपनी का बैकअप डाउनलोड कर सकते हैं। कुछ इंस्टॉल नहीं करना।

फ्री में शुरू करें। Pro तभी लें जब जरूरत हो

बिलिंग, एक गोदाम का स्टॉक और इस महीने की रिपोर्ट्स मालिक के लिए हमेशा फ्री। Pro में परचेस बिल, रसीदें, स्टाफ यूज़र, कोटेशन, ऑर्डर और चालान, कई गोदाम, मैन्युफैक्चरिंग, POS, पूरी अकाउंटिंग और GST रिपोर्ट्स — 7 दिन फ्री आज़माएं, फिर ज़रूरत हो तभी ₹1,499 प्रति वर्ष।

हर नई कंपनी Pro को 7 दिन फ्री आज़मा सकती है — कार्ड की ज़रूरत नहीं। ट्रायल खत्म होने पर आप Free प्लान पर रहते हैं, जो हमेशा फ्री है।

Free

शुरुआत कर रहे, मालिक खुद चलाए ऐसे बिजनेस के लिए सेल्स बिलिंग।

₹0हमेशा के लिए

हर कंपनी के लिए महीने में 10 सेल्स इनवॉइस तक

फ्री शुरू करें

कार्ड की ज़रूरत नहीं · हमेशा फ्री

Free में शामिल

  • सेल्स इनवॉइस — हर कंपनी के लिए महीने में 10
  • 30 आइटम और 10 कस्टमर तक
  • सप्लायर — अनलिमिटेड
  • एक गोदाम में स्टॉक, हर बिक्री से अपडेट
  • इनवॉइस पर ही दर्ज पेमेंट
  • बैंक खाते
  • चालू महीने की सेल्स और स्टॉक रिपोर्ट्स
  • इनवॉइस प्रिंटिंग टेम्पलेट — बिल अंग्रेज़ी, हिंदी या गुजराती में
  • WhatsApp पर इनवॉइस शेयर
  • Excel से बल्क इम्पोर्ट
  • किसने क्या बदला, उसका ऑडिट लॉग
  • रोज़ सुबह बिक्री, बकाया और कम स्टॉक की समरी ईमेल
  • एक यूज़र — सिर्फ़ मालिक

Pro

25% बचत

Free का सब कुछ, साथ में अनलिमिटेड आइटम और कस्टमर, परचेस और स्टॉक, रसीदें और पेमेंट, स्टाफ यूज़र, ऑर्डर और चालान, मैन्युफैक्चरिंग, POS, पूरा अकाउंटिंग और GST रिपोर्ट्स।

₹1,499प्रति वर्षसामान्य कीमत ₹1,999

सिर्फ ₹4.11 प्रति दिन · 25% बचत

Pro फ्री आज़माएं

साल में एक बार पेमेंट · ऑटो-रिन्यूअल नहीं

Free का सब कुछ, और साथ में

  • अनलिमिटेड सेल्स इनवॉइस — कोई उपयोग सीमा नहीं
  • अनलिमिटेड आइटम और कस्टमर
  • परचेस बिल, स्टॉक इन/आउट, ट्रांसफर और स्टॉक गिनती
  • रसीदें, पेमेंट, क्रेडिट और डेबिट नोट
  • किसी भी अवधि की रिपोर्ट्स, PDF और Excel डाउनलोड के साथ
  • स्टाफ यूज़र, रोल और परमिशन
  • कोटेशन, प्रोफॉर्मा इनवॉइस, सेल्स ऑर्डर और डिलीवरी चालान
  • परचेस ऑर्डर, रिक्विज़िशन, GRN और परचेस रिटर्न
  • एक से ज़्यादा गोदाम
  • कस्टमर प्राइस लिस्ट
  • बैच और एक्सपायरी डेट, सीरियल/IMEI नंबर, वेरिएंट और किट
  • बारकोड लेबल प्रिंटिंग
  • ऑटोमैटिक पेमेंट रिमाइंडर, और इनवॉइस व रसीद की ईमेल
  • एक बटन से WhatsApp पर इनवॉइस भेजें (रोज़ 20)
  • डीलर के पास सेल-ऑर-रिटर्न पर माल
  • ChatGPT और Claude के लिए AI कनेक्टर
  • बिल ऑफ मैटेरियल्स (BOM)
  • प्रोडक्शन प्लान और प्रोडक्शन ऑर्डर
  • जॉब कार्ड और क्वालिटी चेक
  • POS बिलिंग, सेशन और टर्मिनल
  • GSTR-2B रिकंसिलिएशन
  • चार्ट ऑफ अकाउंट्स
  • खर्चे और खर्च रिपोर्ट्स
  • कॉस्ट सेंटर और कॉस्ट-सेंटर P&L
  • Tally एक्सपोर्ट
  • प्रॉफिट-लॉस, बैलेंस शीट और ट्रायल बैलेंस
  • कैश फ्लो और डे बुक
  • GSTR-1, GSTR-3B और HSN समरी रिपोर्ट्स
  • GST फाइलिंग डेस्क: ड्यू डेट, फाइलिंग से पहले जाँच, Send to CA
  • बैंक लेजर रिपोर्ट
  • प्रिंट किए इनवॉइस पर "Powered by VyapRise" लाइन नहीं

पेमेंट से पहले पढ़ें: रिफंड और कैंसलेशन पॉलिसी · सेवा की शर्तें · शिपिंग और डिलीवरी पॉलिसी

जो बिजनेस इसी पर चलता है, उसकी बात

VyapRise ने हमारे मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस को पूरी तरह डिजिटल बना दिया है। रियल-टाइम इन्वेंट्री से लेकर आसान GST बिलिंग तक, यह सबसे पावरफुल और यूजर-फ्रेंडली ERP है। यह भारतीय कारोबारियों की जरूरतों को गहराई से समझता है।

Devi Plastic Industries

मैनेजिंग डायरेक्टर, देवी प्लास्टिक

VyapRise vs टैली vs Vyapar: आमने-सामने

कीमत, सीमाएं और सेटअप — उन बातों पर तुलना जो खरीदार सबसे पहले पूछते हैं। दूसरे सॉफ्टवेयर की जानकारी उनके पब्लिक प्लान से है और बदल सकती है।

तुलना के मापदंडVyapRise ERPVyapar Appउनकी वेबसाइट के अनुसारTally Primeउनकी वेबसाइट के अनुसार
कीमतFree प्लान हमेशा फ्री; Pro ₹1,499/वर्षमोबाइल पर फ्री प्लान; ज़्यादा के लिए पेड प्लानपेड लाइसेंस: Silver या Gold, लाइफटाइम या रेंटल
इनवॉइस लिमिटFree में महीने में 10; Pro में अनलिमिटेडप्लान पर निर्भरपेड लाइसेंस पर कोई लिमिट नहीं
यूज़रFree में सिर्फ़ मालिक; Pro में रोल के साथ अनलिमिटेड यूज़र, प्रति-यूज़र शुल्क नहींप्लान पर निर्भरSilver: एक यूज़र; Gold: एक नेटवर्क पर कई
कहाँ चलता हैPC या फोन के किसी भी ब्राउज़र में; इंटरनेट ज़रूरीAndroid, iOS, Windows और Mac ऐप; ऑफलाइन भीWindows डेस्कटॉप; क्लाउड एक्सेस अलग सर्विस
गोदामFree में एक गोदाम; Pro में कई गोदाम और ट्रांसफरगोदाम और स्टॉक ट्रांसफरअनलिमिटेड गोदाम
मैन्युफैक्चरिंगBOM, प्रोडक्शन ऑर्डर, जॉब कार्ड, QC (Pro)मैन्युफैक्चरिंग (कच्चे माल से तैयार माल)बिल ऑफ मटीरियल और मैन्युफैक्चरिंग जर्नल

Vyapar और Tally की जानकारी 3 अक्टूबर 2026 को उनकी अपनी वेबसाइट पर लिखी बातों के अनुसार है; हमने इसे खुद नहीं परखा। उनके प्लान बदलते रहते हैं, इसलिए ताज़ा जानकारी उनकी वेबसाइट पर देखें।

विस्तृत तुलना:VyapRise vs Tally →VyapRise vs Vyapar →

साइन-अप से पहले लोग ये पूछते हैं

कुछ और पूछना हो तो [email protected] पर लिखें — जवाब इंसान देगा।

क्या VyapRise फ्री है?

हाँ। Free प्लान हमेशा फ्री है, कार्ड की ज़रूरत नहीं। Free में एक यूज़र (मालिक) के लिए बिलिंग, एक गोदाम की इन्वेंट्री और इस महीने की रिपोर्ट्स हैं, हर कंपनी के लिए महीने में 10 सेल्स इनवॉइस, 30 आइटम और 10 कस्टमर तक। Pro, ₹1,499 प्रति वर्ष में, अनलिमिटेड इनवॉइस, आइटम और कस्टमर, परचेस बिल, रसीदें और पेमेंट, स्टाफ यूज़र, कोटेशन, ऑर्डर और चालान, कई गोदाम, मैन्युफैक्चरिंग, POS, पूरा अकाउंटिंग और GST रिपोर्ट्स जोड़ता है, और हर नई कंपनी Pro को पहले 7 दिन फ्री आज़मा सकती है।

क्या यह मैन्युफैक्चरिंग और प्रोडक्शन को सपोर्ट करता है?

हाँ। VyapRise में बिल ऑफ मैटेरियल्स (मल्टी-लेवल, स्टेज के साथ), सेल ऑर्डर से प्रोडक्शन प्लान, प्रोडक्शन ऑर्डर, जॉब कार्ड, क्वालिटी चेक, ITC-04 के साथ जॉब वर्क, और लेबर, मशीन घंटे और ओवरहेड वाली कॉस्टिंग है, साथ में मशीन मास्टर और कच्चे माल का स्टॉक। मैन्युफैक्चरिंग Pro प्लान का हिस्सा है, और हर नई कंपनी Pro को 7 दिन फ्री आज़मा सकती है।

क्या मैं ट्रांसपोर्ट और गाड़ियों का मैनेजमेंट कर सकता हूँ?

कुछ हद तक। आप अपनी गाड़ियों की सूची रख सकते हैं और बिल (और Pro पर डिलीवरी चालान) पर गाड़ी नंबर और ट्रांसपोर्ट की जानकारी छाप सकते हैं। सेव किए इनवॉइस से हर गाड़ी या रूट की डिस्पैच लोड शीट छाप सकते हैं, और Pro पर VyapRise पोर्टल के लिए ई-वे बिल की बल्क-अपलोड फ़ाइल तैयार करता है; ट्रांसपोर्टर Pro पर लॉरी रसीद (LR / बिल्टी) भी बना सकते हैं और उसका भाड़ा बिल कर सकते हैं। ई-वे बिल नंबर, ट्रिप शीट, ड्राइवर शेड्यूल या ट्रांसपोर्ट रिपोर्ट VyapRise में नहीं बनते।

क्या मैं कई बैंक खाते और लेजर (खाता) मैनेज कर सकता हूँ?

हाँ। हर बैंक खाता जोड़िए, उसके लेन-देन दर्ज कीजिए, और बैंक रिकंसिलिएशन स्क्रीन पर बैंक स्टेटमेंट देखकर हर एंट्री को क्लियर मार्क कीजिए, या स्टेटमेंट (CSV, XLS या XLSX) इम्पोर्ट करके उसकी लाइनें अपनी एंट्री से मिलाइए। Pro पर बिलों के सामने दर्ज रसीद और पेमेंट सही बैंक खाते में जाते हैं; Free में पेमेंट इनवॉइस पर ही दर्ज होता है। कैश फ्लो रिपोर्ट Pro का हिस्सा है।

VyapRise से कौन-सी बिजनेस रिपोर्ट्स मिलती हैं?

40 से ज़्यादा रिपोर्ट्स — Free प्लान में इस महीने की स्टॉक समरी और मूवमेंट, सेल्स रजिस्टर, पार्टी लेजर और बकाया एजिंग; Pro में किसी भी अवधि की रिपोर्ट्स, परचेस रजिस्टर, GSTR-1, GSTR-3B, प्रॉफिट-लॉस और बैलेंस शीट। Pro में रिपोर्ट्स PDF, Excel और CSV में एक्सपोर्ट होती हैं।

क्या मैं पुराने सॉफ्टवेयर से डेटा माइग्रेट कर सकता हूँ?

हाँ। पुराने सॉफ्टवेयर से आइटम, ग्राहक और सप्लायर Excel या CSV में निकालिए और VyapRise में इम्पोर्ट कीजिए — कॉलम मिलाइए और सेव से पहले प्रीव्यू देखिए। Vyapar और myBillBook के Excel एक्सपोर्ट पहचाने जाते हैं, इसलिए उनके कॉलम अपने आप मिल जाते हैं। पूरे पुराने बिल इम्पोर्ट नहीं होते, लेकिन हर ग्राहक के बकाया इनवॉइस ओपनिंग बिल के रूप में आ सकते हैं, जिनके सामने वसूली हो; बाकी बैलेंस ओपनिंग बैलेंस के रूप में आगे लाइए।

GST बिलिंग सॉफ्टवेयर होता क्या है?

GST बिलिंग सॉफ्टवेयर वह प्रोग्राम है जो बिल को उसी रूप में बनाता है जिस रूप की भारत का GST कानून मांग करता है — आपका और खरीदार का GSTIN, बिना टूटी हुई बिल संख्या की शृंखला, हर लाइन पर HSN या SAC कोड, और टैक्स अलग से दिखा हुआ — CGST और SGST के रूप में, या IGST के रूप में। एक बार Excel में यह फॉर्मेट सही बना लेना आसान है। महीने के कुछ सौ बिलों तक इसे सही बनाए रखना, और साथ-साथ वही आंकड़े स्टॉक रजिस्टर और GSTR-1 तक भी पहुंचाना — यहीं हाथ से काम करना बस से बाहर हो जाता है।

VyapRise यही काम ब्राउज़र में करता है। आप बिल एक बार भरते हैं, और वही एंट्री ग्राहक के खाते में चढ़ती है, स्टॉक से माल घटाती है, बिक्री और टैक्स को सही खातों में डालती है, और महीने के आखिर में GST रिपोर्ट में अपने आप आ जाती है। कुछ भी दोबारा टाइप नहीं होता, इसलिए दो सिस्टम के आंकड़े न मिलने जैसी कोई परेशानी ही नहीं रहती।

यह उसी चीज पर चलता है जो आपके पास पहले से है। न कुछ इंस्टॉल करना, न Windows जरूरी, न हर कंप्यूटर का अलग लाइसेंस — बिलिंग काउंटर, अकाउंटेंट का लैपटॉप और आपका फोन, तीनों वही जिंदा डेटा खोलते हैं। Free प्लान मालिक के लिए हमेशा फ्री है, और Pro ₹1,499 प्रति वर्ष है — जिसे आप 7 दिन फ्री आज़मा सकते हैं। Pro में यूज़र्स की कोई सीमा नहीं और प्रति-यूज़र कोई चार्ज नहीं, इसलिए टीम बढ़ने पर खर्च नहीं बढ़ता।

GST बिल में क्या-क्या होना जरूरी है

CGST Rules का नियम 46 यह तय करता है। इनमें से ज्यादातर चीजें VyapRise आपकी कंपनी प्रोफाइल और आइटम मास्टर से खुद भर देता है, इसलिए गलती से छूट नहीं सकतीं — फिर भी यह जान लेना काम आता है कि विभाग असल में देखता क्या है।

जानकारीक्यों जरूरी है
सप्लायर का GSTIN, नाम और पताआपकी कंपनी प्रोफाइल में एक बार रखा जाता है और हर दस्तावेज पर छपता है, इसलिए दो बिलों पर अलग-अलग नहीं आ सकता।
क्रमवार बिल संख्याहर वित्तीय वर्ष में एक बिना टूटी शृंखला, ज्यादा से ज्यादा 16 अक्षर। VyapRise अगला नंबर सेव करते समय ही देता है, इसलिए एक ही वक्त बिल बना रहे दो लोग एक ही नंबर नहीं ले सकते।
बिल की तारीखयही तय करती है कि बिल किस टैक्स अवधि में गिना जाएगा, यानी किस महीने के GSTR-1 में दिखेगा।
खरीदार का नाम, पता और GSTINग्राहक के साथ एक बार दर्ज होता है। बिना रजिस्ट्रेशन वाले खरीदार को ₹50,000 या उससे ऊपर का बिल हो तो डिलीवरी का पता और राज्य कोड भी देना जरूरी है।
HSN या SAC कोडआइटम पर दर्ज रहता है, हर लाइन पर टाइप नहीं करना पड़ता। कितने अंक दिखाने हैं यह आपके टर्नओवर पर निर्भर है, इसलिए यह सेटिंग में एक बार तय होता है।
माल का विवरण, मात्रा और इकाईलाइन की पूरी जानकारी। इकाई दोहरे तौर पर मायने रखती है, क्योंकि स्टॉक रजिस्टर भी उसी इकाई में चलता है।
छूट के बाद की टैक्स योग्य राशिबिक्री के समय दी गई छूट टैक्स योग्य राशि को घटाती है। छूट को टैक्स के बाद लगाना ही वह सबसे आम गलती है जिससे रिटर्न और बही-खाता मिलना बंद कर देते हैं।
टैक्स की दर और रकमअपने राज्य के अंदर बिक्री पर CGST और SGST, बाहर की बिक्री पर IGST, और जहां लागू हो वहां सेस। हर लाइन के लिए उस आइटम की दर से अलग-अलग निकलता है।
सप्लाई की जगह, राज्य के नाम के साथयही तय करती है कि टैक्स दो हिस्सों में बंटेगा या एक ही IGST लाइन में जाएगा।
हस्ताक्षर या डिजिटल हस्ताक्षरस्कैन किया हुआ हस्ताक्षर या डिजिटल हस्ताक्षर, और उसके नीचे लिखी जाने वाली घोषणा।

CGST-SGST लगेगा या IGST

एक ही सवाल से फैसला हो जाता है: सप्लाई की जगह उसी राज्य में है जिसमें आपका रजिस्ट्रेशन है, या नहीं?

एक ही राज्य — CGST + SGST

गुजरात के अंदर 18% पर ₹10,000 की बिक्री यानी ₹900 CGST और ₹900 SGST। आधा केंद्र को, आधा राज्य को। दोनों हिस्से अलग रहते हैं — बिल पर अलग लाइन, बही में अलग खाता, रिटर्न में अलग कॉलम।

दूसरा राज्य — IGST

वही ₹10,000 की 18% वाली बिक्री महाराष्ट्र के खरीदार को हो तो एक ही लाइन में ₹1,800 IGST। VyapRise खरीदार का राज्य उसके GSTIN से पढ़कर खुद बंटवारा बदल देता है, इसलिए महाराष्ट्र के ग्राहक को गलती से CGST वाला बिल कभी नहीं जाता।

सप्लाई की जगह हमेशा खरीदार का रजिस्टर्ड पता नहीं होती — कुछ सेवाओं में वह जगह होती है जहां काम हुआ, और माल में वह जगह जहां माल पहुंचा। जहां दोनों अलग हों, बिल पर सप्लाई की जगह भर दीजिए, टैक्स उसी के हिसाब से लग जाएगा।

यह किन व्यापारों के लिए बना है

VyapRise एक चलते हुए प्लास्टिक मैन्युफैक्चरिंग व्यापार के अंदर बना, इसीलिए इसके मॉड्यूल सिर्फ बिलिंग नहीं, ऑर्डर से पैसा आने तक का पूरा चक्र संभालते हैं। अब हर व्यापार का अपना सेटअप है: बिजनेस टाइप चुनिए, और मेनू व आइटम फॉर्म उसी व्यापार के हिसाब से हो जाते हैं।

ट्रेडर और डिस्ट्रीब्यूटर

Pro में कोटेशन, सेल्स ऑर्डर, डिलीवरी चालान, बिल और रसीद — एक ही कड़ी में, जहां हर दस्तावेज पिछले से आगे बढ़ता है। गाड़ी या रूट के हिसाब से डिस्पैच लोड शीट हर प्लान में है।

सेल्स चालान बनाएं

मैन्युफैक्चरर

Pro में बिल ऑफ मटेरियल, प्रोडक्शन प्लानिंग और कच्चे माल की खपत — लागत में लेबर और ओवरहेड, स्क्रैप वापस स्टॉक में, और ITC-04 फाइल के साथ जॉब वर्क चालान।

मैन्युफैक्चरिंग सॉफ्टवेयर

रिटेल काउंटर और दुकानें

बारकोड स्कैनिंग, नकद और UPI में बंटा हुआ भुगतान, काउंटर पर वापसी और एक्सचेंज, लॉयल्टी पॉइंट्स और शिफ्ट खत्म होने पर पूरा हिसाब — कीबोर्ड से चलने वाली POS स्क्रीन पर (Pro)।

POS बिलिंग सॉफ्टवेयर

होलसेलर

क्रेडिट अवधि से बनी ड्यू डेट, बिल-वार एजिंग, पोस्ट-डेटेड चेक (Pro) और ग्राहक फॉलो-अप — खाते से सीधे WhatsApp पर याद दिलाने समेत।

ग्राहक खाता और बकाया

सेवा देने वाले व्यापार

HSN की जगह SAC कोड, हर क्लाइंट के घंटे और खर्चे दर्ज करके एक ही बिल में, और रिपेयर जॉब कार्ड जिससे बिल भर जाता है। कोटेशन और प्रोफॉर्मा बिल Pro में हैं।

फ्री कोटेशन जनरेटर

केमिस्ट और मेडिकल स्टोर

सॉल्ट से खोज, प्रिस्क्रिप्शन की जानकारी और Schedule H1 रजिस्टर, और बिल पर ड्रग लाइसेंस नंबर। Pro में सबसे पहले एक्सपायर होने वाला बैच पहले निकलता है, और एक्सपायर्ड माल कभी नहीं चुना जाता।

मेडिकल स्टोर बिलिंग सॉफ्टवेयर

फार्मा डिस्ट्रीब्यूटर

इनवॉइस पर खरीदार का ड्रग लाइसेंस, और लोड शीट। Pro में स्कीम, रेट और एक्सपायरी क्लेम के लिए ब्रांड क्लेम रजिस्टर भी है, और एक्सपायर्ड बैच तैयार परचेस रिटर्न से सप्लायर को वापस जाते हैं।

डिस्ट्रीब्यूटर बिलिंग सॉफ्टवेयर

गारमेंट और फुटवियर

पीस की कीमत के हिसाब से बदलने वाली GST दर। Pro में सप्लायर से कंसाइनमेंट पर माल लें, और एक स्टाइल के साइज़ और कलर एक ही ग्रिड में भरें और साइज़-वार स्टॉक देखें।

गारमेंट शॉप बिलिंग सॉफ्टवेयर

मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानें

रिपेयर जॉब कार्ड, फाइनेंस कंपनी से EMI और पुराने फोन का एक्सचेंज इनवॉइस पर। Pro में हर IMEI खरीद से बिक्री तक ट्रैक होता है, और वारंटी बिल पर छपती है।

मोबाइल शॉप बिलिंग सॉफ्टवेयर

अकाउंट बनाने से पहले GST बिल तक

पांच कदम, और इनमें से किसी के लिए न कंसल्टेंट चाहिए, न ट्रेनिंग।

  1. 1

    अकाउंट बनाइए

    एक ईमेल और एक पासवर्ड। न क्रेडिट कार्ड, न बीच में कोई सेल्स कॉल। Free प्लान हमेशा फ्री है, और हर नई कंपनी को Pro 7 दिन फ्री मिलता है।

  2. 2

    कंपनी प्रोफाइल भरिए

    GSTIN, पता, राज्य और बैंक की जानकारी। यही बिल के ऊपर छपता है, और इसे हर बिल पर नहीं, सिर्फ एक बार भरना होता है।

  3. 3

    आइटम और पार्टियां इंपोर्ट कीजिए

    आइटम, ग्राहक और सप्लायर की एक Excel शीट, ओपनिंग बैलेंस समेत। इंपोर्ट आपके कॉलम के नामों को फील्ड से खुद जोड़ लेता है, इसलिए शीट दोबारा बनानी नहीं पड़ती — Vyapar और myBillBook के Excel एक्सपोर्ट के कॉलम अपने-आप मिल जाते हैं।

  4. 4

    पहला बिल बनाइए

    ग्राहक चुनिए, लाइनें जोड़िए — टैक्स उनके राज्य और हर आइटम की दर से खुद बंट जाता है। PDF डाउनलोड कीजिए, या उसी स्क्रीन से WhatsApp पर भेज दीजिए।

  5. 5

    देख लीजिए कि रिपोर्ट तक पहुंचा या नहीं

    पहुंच चुका है। बिल ग्राहक के खाते में है, स्टॉक रजिस्टर से घट चुका है, और GSTR-1 की गणना में आ चुका है (GSTR-1 रिपोर्ट Pro में है) — अलग से कुछ चढ़ाना याद नहीं रखना पड़ता।

Tally, Excel, दूसरे बिलिंग ऐप या बही-खाते से आना

कोई भी शून्य से शुरू नहीं करता। असल सवाल यह है कि पुराने रिकॉर्ड में से कितना साथ लाना जरूरी है — और जवाब आमतौर पर लोगों की उम्मीद से कम होता है।

Tally से

मास्टर और बैलेंस Excel इंपोर्ट से आ जाते हैं, और खातों का ढांचा उन्हीं हेड पर बैठता है जिनमें आप पहले से काम करते हैं, इसलिए ट्रायल बैलेंस पहले दिन से पहचाना हुआ लगता है।

Tally के साथ तुलना

Excel या बिलिंग ऐप से

आपकी शीट आमतौर पर इंपोर्ट के फॉर्मेट के करीब पहले से ही होती है — हर आइटम या पार्टी की एक पंक्ति, और ओपनिंग बैलेंस अपने अलग कॉलम में। Vyapar और myBillBook के Excel एक्सपोर्ट उनके अपने कॉलम नामों से पढ़ लिए जाते हैं। ज्यादातर माइग्रेशन एक सुबह का काम है।

बही-खाते से

उन पार्टियों से शुरू कीजिए जिनका पैसा अब भी बाकी है, और जो बाकी है उसे ओपनिंग बैलेंस के रूप में डाल दीजिए। जो बिल पहले ही चुक चुके हैं उन्हें डालने की जरूरत ही नहीं।

जो पुराने बिल फाइल हो चुके हैं वे जहां हैं वहीं रहते हैं। आप बैलेंस आगे ला रहे हैं, पुराना इतिहास दोबारा नहीं टाइप कर रहे। ग्राहक के बकाया बिल एक-एक करके ओपनिंग बिल बनकर आ सकते हैं, ताकि पेमेंट उनके सामने लगे — टैक्स या स्टॉक दोबारा नहीं चढ़ता। और बाद में कोई आंकड़ा सुधारना पड़े तो रिकॉर्ड में दर्ज रहता है कि किसने, कब बदला।

इस विषय पर गाइड

आसान हिंदी में पूरी जानकारी।

अभी इस्तेमाल कर सकने वाले फ्री टूल्स

नीचे दिए सभी टूल बिना अकाउंट और बिना डाउनलोड, सीधे ब्राउज़र में चलते हैं। ये पूरे ERP के उसी डेटा से जुड़े हैं, इसलिए यहां बनाया कोटेशन बाद में दोबारा टाइप किए बिना इनवॉइस बन जाता है।

आज ही अपना पहला GST इनवॉइस बनाएं

साइन-अप करें, अपना GSTIN और बिजनेस की जानकारी डालें, और कुछ ही मिनटों में पहला बिल भेजें।

Free प्लान हमेशा फ्री · Pro 7 दिन फ्री · कार्ड की ज़रूरत नहीं